Headline
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ‘उत्तराखंड शौर्य सम्मान’ से नवाजे गए ,शिक्षा-स्वास्थ्य क्षेत्र में इनोवेशन के लिए मिला अवॉर्ड

श्रीनगर।मंत्री धन सिंह रावत को उत्तराखंड शौर्य सम्मान से नवाजा गया है।उन्हें उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार के लिए ये सम्मान दिया गया है।उत्तराखंड शौर्य अभियान समिति ने डॉ धन सिंह रावत को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ धन सिंह रावत ने समिति का आभार जताते हुये कहा कि सम्मान और पुरस्कार बेहत्तर कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिये प्रदान किये जाते हैंउन्होंने कहा वह छात्र जीवन से हमेशा समाज के लिये संघर्षरत रहे हैं।उन्हें यह प्रेरणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं आरएसएस से मिली है।

धन सिंह रावत ने बताया सूबे के अंतिम व्यक्ति को बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना एवं शिक्षा की अलख जगाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।उन्होंने कहा उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां आगामी जुलाई माह में नई शिक्षा नीति लागू कर दी जाएगी।

इसी तरह स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा लोगों को अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है।अब तक साढ़े सात लाख लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।राज्य के दुरस्थ क्षेत्रों के लिये एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है।हाल ही में केदारनाथ से 352 मरीजों को एयरलिफ्ट किया जा चुका है।

उत्तराखंड शौर्य अभियान समिति ने कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत को उत्तराखंड शौर्य सम्मान से सम्मानित किया. उन्हें यह सम्मान उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किये गये नवाचार प्रयोगों के लिए दिया गया है।डॉ धन सिंह रावत उत्तराखंड के पहले ऐसे राजनेता हैं, जिन्हें यह पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व यह सम्मान पद्मश्री जगत सिंह जंगली, पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा आदि लोगों को मिल चुका है. जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार एवं विशिष्ट कार्य किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top