Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने गणेश चतुर्थी के मौके पर लोकसभा के नए भवन का श्रीगणेश होने पर जताई खुशी

देहरादून।गणेश चतुर्थी के मौके पर लोकसभा के नए भवन में श्रीगणेश करने पर सूबे के संसदीय कार्यमंत्री व पूर्व स्पीकर डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने खुशी का इजहार किया है। संसदीय मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से पुराने संसद भवन में अनेक ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, उसी तरह इस नए संसद भवन में भी ऐसे जनहित व लोकहितकारी निर्णय लिए जाएंगे।

संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि पिछले 75 वर्ष में लोकतंत्र की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि सामान्य जन का संसद पर विश्वास देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पुराना भवन संविधान सभा से शुरू होकर 75 वर्षों की संसदीय यात्रा, उसकी उपलब्धियों, अनुभव और यादों से सराबोर रहा। उन्होंने कहा कि पुराने संसद भवन में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।

संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आज नए संसद भवन में सत्र का भी श्रीगणेश हुआ है। उन्होंने कहा कि पुराने भवन की तरह ही नया संसद भवन में भी अनेक ऐसे फैसले लिए जाएंगे, जिनमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना निहित होगी।

उन्होंने कहा कि नए संसद भवन में महिला आरक्षण बिल को पेश किया गया है, जिसमें लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान है। कहा कि महिला आरक्षण बिल पास होने से नए संसद भवन एक नई गाथा लिखने लिखेगा।

संसदीय कार्य मंत्री ने नए संसद भवन में प्रवेश कर सत्र की शुरूआत करने पर प्रधानमंत्री सहित देश के सभी मंत्रीगणों तथा देशभर के सांसदों को अपनी बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top