Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को दिए ये ज़रूरी निर्देश

देहरादून।शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सीईओ स्मार्ट सिटी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बुधवार को विधानसभा में आयोजित बैठक के बाद डॉ अग्रवाल ने बताया कि परेड ग्राउंड में निर्माणाधीन जी4 लाइब्रेरी का काम अधिकांश पूरा हो गया है। यह कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इसी तरह क्रैश बिल्डिंग का कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि 15 इलेक्ट्रिक बसें विभिन्न मार्गों पर संचालित हो रही है। शेष 15 जल्द सड़क पर होंगी।

बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तीन स्मार्ट स्कूल संचालित हो रहे हैं। जिनमें एक जीजीआईसी और दो जीआईसी शामिल हैं। बताया कि 24 वाटर एटीएम चालू हो चुके हैं। जिनमें 1 लीटर पानी 3 रुपए में मिल रहा है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि कंट्रोल रूम काम गतिमान है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि स्काडा के तहत 274 जल संस्थान के पुराने पंप हैं, जिन्हें नई तकनीक के साथ बदलने का कार्य गतिमान है। बताया कि वाटर सप्लाई में वृद्धि के क्रम में पुरानी लाइन को बदलकर नई लाइन के साथ जोड़ा जा रहा है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शीघ्र राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। जिसे दूर से देखा जा सकेगा। यह धरोहर का कार्य करेगा।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि जहां 07 स्मार्ट टॉयलेट तैयार हो रहे हैं वही 06 हज़ार स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य गतिमान है। कहा कि कार्यों में तेजी लाई जाए, इस मामले में सम्बंधित विभागों के साथ समन्वय बनाया जाए। किसी भी प्रकार की कोताही होने पर कार्यवाही की जाये।

इस मौके पर सीईओ सोनिका, वित्त नियंत्रक डॉ तरजीम अली, सीजेएम पदम कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top