Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओ संग सुनी पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम, 100 वें संस्करण को बताया ऐतिहासिक

अल्मोड़ा।आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपनी सोमेश्वर विधानसभा के मजखाली मंडल स्थित गढस्यारी बूथ पहुंची जहां उन्होंने आज देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। उन्होंने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री जी की मन की बात देश की आवाज बन चुकी है। 9 साल पहले 3 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विजयादशमी से शुरू किया गया, मन की बात का यह ऐतिहासिक सफर आज 30 अप्रैल को अपने 100वें पड़ाव पर पहुंचा है, यह शतक सबूत है माननीय नरेंद्र मोदी जी और देश की जनता के बीच मजबूत जुड़ाव और लगाव का। कहा कि देश के प्रधानसेवक श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात वह नवाचार है जो मोदी जी से पहले विश्व में किसी और ने नही किया था, माननीय प्रधानमंत्री जी की अपने देशवासियों से अपने मन की बात, पिछले 99 एपिसोड में हमने सुनी जिसमें स्वामी विवेकानंद से लेकर वीर सावरकर के त्याग और बलिदान की प्रेरक कहानियां, वैश्विक नेताओं से लेकर सुदूर हमारी सीमाओं की रक्षा में तैनात वीर सैनिकों तक से वार्तालाप, स्कूल के बच्चों से लेकर अन्तरिक्ष वैज्ञानिको के मन को छूने वाली बात सहित कई अन्य हैं। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं व जनता के साथ बैठक की।जिसमे उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से जनता को अवगत कराया।उन्होंने कहा कि आज केंद्र व राज्य की सरकार मिलकर राज्य हित में कई अहम कदम व योजनाएं चला रही है ,जिनका लाभ आम व्यक्ति को प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री भूपाल सिंह परिहार जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री बिशन सिंह कनवाल जी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top