Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई अपने विभागों की 100 दिनों की उपलब्धियां

देहरादून।आज राज्य सरकार के 100 दिनों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में प्रदेश की जनता के बीच एक और जहां मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी राज्य सरकार की उपलब्धियां गिना रहे है तो वहीं प्रदेश के सभी मंत्रीगण भी अपने अपने विभागों में किये गए या फिर आने वाले समय मे किये जाने वाले कार्यो को जनता के बीच रख रहे हैं।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने राज्य सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य की देवतुल्य जनता ने जिस विश्वास के साथ 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को दोबारा सत्ता सौंपी, माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास की और अग्रसर है।

चुनाव के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने यूनिफार्म सिविल कोड का जो वादा जनता से किया था उसको लेकर पहली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया गया और इसके लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है।

वहीं माननीया मंत्री श्रीमती रेखा आर्या जी ने अपने विभागों के 100 दिन के कार्यकाल को लेकर बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में हम लोग यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि हमारी जो आंगनबाड़ी बहनें हैं उनको महालक्ष्मी किट हो या नंदा गौरा योजना, इसका लाभ मिल सके!

खाद्य विभाग के बारे में मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए कहा कि हमने एक अभियान चलाया “अपात्र को ना व पात्र को हां” जिसका की पूरे प्रदेश में सभी लोगों ने समर्थन किया । इस अभियान के माध्यम से अभी तक 78 हजार से अधिक राशन कार्ड सरेंडर किये जा चुके हैं। मंत्री महोदया ने कहा कि हमारी ये कोशिश थी कि जो लोग पात्र हैं उन्हें राशन प्राप्त हो सके।इसके साथ ही हम लोग फ़ूड ग्रेन एटीएम को इंस्टाल किया है ताकि राशन डीलरों की दुकानों में लंबी -लंबी लाइने ना लगें।

इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में जो वादा किया था कि हम अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर रिफिल करके देंगे उसका भी शासनादेश हमारे विभाग की तरफ से जारी कर दिया गया है,जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री जी का समय लेते हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया जाएगा। खेल विभाग के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही हमने खेल विभाग की पॉलिसी का जीओ जारी कर दिया है। साथ ही खिलाड़ियों को सरकारी विभागों में समायोजित किया जाएगा । इसके साथ साथ हम खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेल छात्रवृत्ति प्रारंभ करने जा रहे हैं जिसमें 8 से 14 वर्ष तक के बच्चे 1500 रुपए की खेल छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकेंगे।

माननीया मंत्री महोदया ने कहा कि इन 100 दिनों में हमारी सरकार ने जनता से किये वादों को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया है और बहुत हद तक अमलीजामा पहनाने की और अग्रसर हैं।ये जनता के लिए किए गए कार्य हैं और आगे भी जनता के लिए कार्य किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top