Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चयात मंदिर परिसर में की सफाई,लोगों से स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का भी किया आह्वाहन

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चयात मंदिर परिसर में की सफाई,लोगों से स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का भी किया आह्वाहन

स्वच्छता लाती है ईश्वर के नजदीक-रेखा आर्या

ऋषिकेश।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या आज मकर संक्रांति के पावन दिवस पर ऋषिकेश स्थित पौराणिक वीरभद्र महादेव मंदिर पहुंची।जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया।सर्वप्रथम मंत्री ने वीरभद्र महादेव का रुद्राभिषेक व विधिवत पूजा अर्चना की।इस दौरान महादेव से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

वहीं प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों में 22 जनवरी तक चलाये जाने वाले विशेष सफाई अभियान के क्रम में मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष,पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सफाई की।साथ ही इस दौरान उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वाहन किया।कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देशवासियों से 22 जनवरी तक देश के सभी मंदिरों और तीर्थस्थलों में स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की है।ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम सब एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाते हुए अपने मंदिरों व तीर्थस्थलों को स्वच्छ रखें।कहा कि सेवा ही हमारा धर्म है। हम जब हम ईश्वर की अराधना करते हैं तो उसमें सेवा का भाव और स्वच्छता भी सम्मिलित होती है। स्वच्छता ही हमें ईश्वर के और नजदीक लाती है। प्रधानमंत्री ने सबके मन में ज्योति प्रज्जवलित करने का काम किया है कि जिन मंदिरों में हम अराधना करते हैं वहां हम स्वच्छता रखें और स्वच्छता अभियान में भी जुड़े।साथ ही इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने आवास विकास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया!

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री रविंद्र राणा जी,वीरभद्र मंडल अध्यक्ष श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह जी, उपाध्यक्ष श्री बालम सिंह जी, उपाध्यक्ष श्री विजय जुगरान जी, उपाध्यक्ष श्रीमती पुनीता भंडारी जी, मंत्री शशि सेमल्टी जी, सोशल मीडिया प्रभारी श्री राज कोठारी जी,मीडिया प्रभारी श्रीमती हेमलता चौहान जी,अजीत वशिष्ठ जी,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती निर्मल उनियाल जी,किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री राम कैलाश जी ,श्री प्रवेश राजपूत जी,श्रीमती किरण त्यागी जी,मंडल महामंत्री श्रीमती तनु तेवतिया जी, मंडल महामंत्री श्री देव विकास तेवतिया जी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top