Headline
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

कोविड महामारी के नए खतरे को लेकर बुलाई गई बैठक में PM मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज

दिल्ली। कोविड महामारी के नए खतरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज बुलाई गई बैठक को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस ने गुरुवार कहा, ‘क्रोनोलॉजी को समझिए’। पार्टी का इशारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लिखे गए पत्र की ओर था। इस पत्र में मंडाविया ने कोविड की नई चिंता को लेकर राहुल से उनकी भारत जोड़ो यात्रा पर पुनर्विचार का आग्रह किया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना की स्थिति पर विचार के लिए आज दोपहर बैठक बुलाई है। इस बैठक से चंद घंटे पहले कांग्रेस ने यह ताना कसा है। कांग्रेस ने कहा, ‘आप क्रोनोलॉजी समझिए कि ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट बीएफ.7 के मामले कुछ महीने पहले सामने आ गए थे, लेकिन पीएम की यह बैठक उस वक्त हो रही है जब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दिल्ली पहुंचने वाली है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘जुलाई, सितंबर और नवंबर में गुजरात एवं ओडिशा में ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट के बीएफ.7 के 4 मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कल राहुल गांधी को एक पत्र लिखा और आज प्रधानमंत्री स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक दिन बाद दिल्ली में प्रवेश करेगी। अब आप क्रोनोलॉजी समझिए…।’ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति की आज एक उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा करेंगे। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कई देशों में बढ़ते कोविड-19 के ताजा मामलों को देखते हुए समीक्षा बैठक की थी।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कोविड की चिंताओं को लेकर भारत जोड़ो यात्रा को निशाना बनाने का आरोप लगाया। पार्टी ने बुधवार को भाजपा द्वारा कर्नाटक और राजस्थान में मार्च निकालने की ओर इशारा किया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोनोवायरस के प्रसार पर भाजपा के तीन सांसदों द्वारा जताई गई चिंताओं का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आग्रह किया है कि अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा सकता है तो भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने पर विचार करें। भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को राजस्थान से हरियाणा में दाखिल हुई है। यह 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग नौ दिनों के ब्रेक के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू और कश्मीर की ओर बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top