Headline
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी 
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

क्या आज करवाचौथ पर समय से हो पाएगा चांद का दीदार, जानिए आज के मौसम का हाल

देहरादून।  उत्तराखंड से मानसून की विदाई तो अभी नहीं हुई, लेकिन गुरुवार से अगले चार दिनों तक वर्षा नहीं होने के आसार हैं। आज करवाचौथ पर मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रहेगी। केवल उच्च पर्वतीय इलाकों व चारधाम की चोटियों में बादल छाये रहने और एक से दो दौर वर्षा के होने की संभावना है।

मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार से रविवार तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।

बुधवार सुबह बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री की चोटियों में हल्का हिमपात हुआ। दोपहर बाद हल्की धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली। जोशीमठ-मलारी हाईवे तीसरे दिन भी बंद रहा। दोपहर बाद उत्तरकाशी जिले के कई क्षेत्रों में तेज वर्षा हुई। वहीं, मसूरी में दोपहर के समय तेज वर्षा व ओलावृष्टि। हालांकि, चार बजे तक एक बार फिर से यहां धूप खिल गई। चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी व देहरादून में दिनभर धूप खिली रही।

दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहे।मौसूम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम रविवार तक शुष्क बना रहेगा। एक से दो दिन में उत्तराखंड से मानसून की विदाई हो सकती है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। कई जनपदों में कई जगहों हल्‍की बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top