Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

क्राइम उत्तराखंड की खबर का असर -यूपीसीएल ने मानी अपनी गलती, ट्रांसफर आदेश को लिया वापस

देहरादून।यूपीसीएल में हुए तबादलों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।यूपीसीएल अधिकारी तबादलों के मामले पर बैकफुट पर आ गये हैं। कॉरपोरेशन द्वारा जारी स्थानांतरण संबंधी आदेश निरस्त कर दिये गये हैं।

यूपीसीएल में हुए इंजीनियरों के बंपर तबादले विवादों में आने के बाद आखिरकार निरस्त कर दिए गए हैं. इनमें उन तबादलों को वापस लिया गया है, जो हरिद्वार जिले से जुड़े थे. दरअसल, हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है. ऐसी स्थिति में यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक की तरफ से तबादलों को लेकर किए गए आदेश पर सवाल खड़े किए गए थे. हालांकि इन तबादलों में और भी कई तरह की बात कही जा रही थी।

विपक्ष की ओर से भी इसे मुद्दा बनाकर उठाकर जा रहा था. लिहाजा इस मामले पर यूपीसीएल के अधिकारियों ने बैकफुट पर आते हुए इन आदेशों को निरस्त कर दिया है. प्रबंध निदेशक के पत्र में कहा गया है कि हरिद्वार में पंचायत चुनाव होने के कारण आदर्श आचार संहिता प्रभावी है. ऐसे में आचार संहिता को देखते हुए कॉरपोरेशन द्वारा जारी स्थानांतरण संबंधी आदेश को निरस्त किया जाता है।

UPCL के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार यादव की तरफ से एक दिन पहले ही बंपर तबादले किए गए। इसमें सुपरिटेंडेंट इंजीनियर से लेकर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर तक के तबादले हुए। आदेश जारी होने के बाद यूपीसीएल के अधिकारियों पर तबादलों को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे. जिसके बाद अब यूपीसीएल ने इन आदेशों को निरस्त करने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top