Headline
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट

खाद्य आयुक्त द्वारा शासन एवं मंत्रालय के अनुमोदन के बिना ट्रांसफर आदेश जारी करना ट्रांसफर एक्ट का भी उल्लंघन:- रेखा आर्या

देहरादून।: खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे द्वारा नैनीताल जिले के जिला पूर्ति अधिकारी श्री मनोज बर्मन को अनिवार्य रूप से अवकाश पर भेजे जाने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है जिसे लेकर माननीया मंत्री महोदया ने खाद्य आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि उक्त विषय को मेरे संज्ञान में लाये बिना आयुक्त खाद्य द्वारा की गई कार्यवाही को तत्काल निरस्त किया जाता है । यह कारवाही बेहद ही खेदजनक और रूल्स ऑफ बिजनेस का घोर उल्लंघन है।

माननीय मंत्री महोदया ने कहा कि विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बिना इस तरह की कार्यवाही का किया जाना मनमानी एवं एकाधिकार प्रतीत है। माननीया मंत्री महोदया जी ने कहा कि खाद्य आयुक्त की इस कार्यवाही को बिल्कुल भी उचित नही ठहराया जा सकता है ।

वहीं दूसरी और खाद्य आयुक्त को माननीया मंत्री महोदया द्वारा दिये गए निर्देशों के बाबजूद भी आयुक्त खाद्य सचिन कुर्वे ने उक्त कारवाही पर कोई अमल नही किया बल्कि उनके जरिये राज्य के 6 जिलों के जिला पूर्ति अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए गए ।

खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे के द्वारा की गई इस प्रकार की कार्यवाही पर माननीया मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कड़ी नाराजगी वक्त करते हुए खाद्य आयुक्त को पत्र जारी कर जवाब देने को कहा है ।

माननीया खाद्य मंत्री महोदया जी ने सचिन क़ुर्बे को लिखे अपने पत्र में कहा कि आपके द्वारा जिलापूर्ति अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती के आदेश शासन व विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बिना जारी किए गए हैं अतः इन स्थानातरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है ।
बताते चलें कि खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे द्वारा बीते 20 जून को खाद्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या को बिना बताए नैनीताल जिले के जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन को अनिवार्य रुप से अवकाश पर भेजे जाने का आदेश जारी कर दिया गया था जिसपर माननीया मंत्री महोदया ने कड़ी नाराजगी वक्त करते हुए खाद्य आयुक्त द्वारा की गई इस तरह की कार्यवाही को बेहद ही खेदजनक बताया ,साथ ही खाद्य आयुक्त को स्पस्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कहा गया किंतु खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे ने स्पस्टीकरण ना देते हुए 6 जिलों के जिला पूर्ति अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए ।

माननीया खाद्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने उक्त विषय को बेहद गंभीरता के साथ लेते हुए मुख्य सचिव को पत्र जारी किया । अपने पत्र में मंत्री महोदया ने कहा कि उनके द्वारा खाद्य आयुक्त को पत्र जारी कर नैनीताल जिले के जिला पूर्ति अधिकारी को उनके दायित्व दिए जाने की बात कही गई थी लेकिन खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे ने उनके आदेशो का अनुपालन अभी तक नही किया है जो कि विभागीय मंत्री के अधिकार क्षेत्र के अतिक्रमण होने के साथ रूल ऑफ बिजनेस का भी उल्लंघन है । बल्कि इससे इतर खाद्य आयुक्त द्वारा अन्य 06 जिलापूर्ति अधिकारीयों के स्थानंनातरण आदेश जारी करना उनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह है! अतः माननीया मंत्री महोदया ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा कि खाद्य आयुक्त सचिन क़ुर्बे द्वारा किये गए इस तरह की कृत्य का तत्काल संज्ञान लेने के साथ सख्त कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top