Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को दिए सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर पूरा करने के निर्देश

हल्द्वानी। आज प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी पहुंची जहां उन्होंने हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया।अपने निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री ने स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यो और अधिकारियों से निर्माण कार्यो की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली।खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यो को तय समय सीमा के अंतर्गत पूरा करें साथ ही निर्माण कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।वही क्रिकेट स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि स्टेडियम में 80 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुकें हैं और शेष कार्य प्रगति पर हैं! उसके लिए फंडिंग की आवश्यकता है जिसके लिए डिमांड भेजी है, जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का हैंड वर्क पूर्ण हो जाएगा।साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने स्टेडियम के समीप प्रस्तावित खेल यूनिवर्सिटी की भूमि का भी निरीक्षण किया, इस दौरान यूनिवर्सिटी के निर्माण में आ रही संबंधित दिक्कतों को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

वही खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश में हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय बनाया जाना है जिसके लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास ही जमीन की तलाश की गई है।इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य मे आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के बन जाने से आगामी समय मे हमारे राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियो को अवसर मिलेंगे।

इस अवसर पर सहायक निदेशक खेल श्री सुरेश चंद्र पांडेय जी, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती रशिका सिद्धकी जी, उप क्रीड़ा अधिकारी श्री जुबैद अहमद जी सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top