Headline
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी

खेल मंत्री रेखा आर्या ने Mr एंड Mrs उत्तराखंड स्टेट चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग

देहरादून।आज देहरादून स्थित IRDT सभागार में NPC द्वारा आयोजित Mr एंड Mrs उत्तराखंड स्टेट चैंपियनशिप आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का आयोजको द्वारा शाल ओढाकर सम्मान किया गया।इस कार्यक्रम में पुरुष और महिला प्रतिभागियों के बीच बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिया आयोजित की गई जिसमें सभी ने अपने हुनर का परिचय दिया।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुझे यह देखकर बड़ी प्रसन्नता हुई कि इस प्रतियोगिता में जिन महिलाओं (उमा जनवाल, समृद्धि शाही और पूजा पायल) नें बॉडी बिल्डिंग का प्रदर्शन किया,वह सभी एक माँ हैं जिनके 04 से 15 वर्ष तक के बच्चे भी हैं,जो की बहुत अद्भुत हैं.साथ ही उन्होंने कहा की आज कहीं ना कहीं इन सभी महिलाओं ने समाज में फैली रूढ़िवादी सोच को तोड़ने का काम किया है जहाँ कहा जाता है कि महिलाएं पुरुषों के बराबर कार्य नहीं कर सकती हैं लेकिन आज इन सभी महिलाओं ने समाज में एक आदर्श प्रस्तुत करने का काम किया है।खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा की हमें अपनी क्षमताओं को पहचानने की जरूरत है, अगर हम अपनी क्षमता को पहचान सके तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री द्वारा प्रतियोगिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम में उत्तराखंड फिजिक एलायंस के अध्यक्ष श्री तरुण भाटिया जी, प्रबंधक श्री अनुज गुलाटी जी, अध्यक्ष इंडिया फिजिक एलायंस श्री अंकुर हस्तिर जी,लवलीन भगत जी, हरियाणा अध्यक्ष श्री नरेंद्र चौहान जी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री मुताहिर खान जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top