Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

गंगोत्री- ऋषिकेश हाईवे पर टिहरी के स्यांसू में मलबा आने से जाम में फंसे लोग

कंडीसौड़ (टिहरी)। चंबा-धरासू हाईवे पर स्यांसू में पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने से करीब तीन घंटे आवाजाही बंद रही। जेसीबी ने कड़ी मशक्कत से मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया। हाईवे बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी इंतजार के बाद हाईवे पर आवाजाही शुरू की गई।

चंबा-धरासू हाईवे पर बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्यांसू में पहाड़ी से अचानक मलबा गिर गया, जिससे यातायात ठप हो गया। सड़क बंद होने के कुछ देर बाद ही मलबा हटाने के लिए जेसीबी मौके पर पहुंची, लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण मलबा हटाने का काम शुरू नहीं हो पाया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

करीब आधा घंटे के इंतजार के बाद पत्थर गिरने बंद हुए तो मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। सड़क पर मलबा इतना अधिक गिर गया था कि करीब 11.30 बजे यातायात बहाल हो पाया। जाम में फंसे क्षेत्र के बलदेव कुमाईं, प्यार सिंह, रमेश, प्रेम सिंह राणा, गोविंद प्रसाद नौटियाल और जीतराम सेमवाल ने कहा कि हाईवे पर स्यांसू में अक्सर मलबा गिरता रहता है, जिससे आए दिन यहां पर मार्ग बंद हो जाता है। उन्होंने बीआरओ से पहाड़ी का स्थायी रूप से ट्रीटमेंट करने की मांग की है। थानाध्यक्ष जेके भट्ट ने कहा कि स्यांसू में मलबा गिरने के कारण सड़क बंद होते ही वहां जेसीबी भेज दी गई थी। तीन घंटे बाद करीब 11.30 बजे हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top