Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार की अधिकारियों को सख्त हिदायत, मुख्यालय से नदारद रहे तो होगी कार्रवाई

देहरादून।उत्तराखंड में कई अधिकारी बिना बताए ही मुख्यालय से गायब हो रहे है।जिस पर गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार ने सख्त रुख अपनाया है।उन्होंने साफतौर पर अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने को कहा है।इसके बाद भी मुख्यालय से नदारद मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व जिला मुख्यालय के विकास भवन में समाज कल्याण, जिला पंचायतीराज, प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी समेत आधा दर्जन अधिकारी नदारद पाए गए।जिसके बाद अब गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि बिना सूचना के कतई मुख्यालय ने छोड़ें।

उन्होंने कहा कि मंडल मुख्यालय पौड़ी के साथ ही अन्य जिलों से लगातार अधिकारियों की बिना कारणों से गायब रहने की शिकायतें मिल रही है. जिस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने अब गढ़वाल मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश कर दिया है कि ऐसे अधिकारियों में सख्त कार्रवाई की जाए, जो बिना बताए अपने कार्यालयों से नदारद रहते हैं।

गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि अधिकारियों के नदारद रहने से जनता को अपने काम करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।अब उन अधिकारियों पर नजर रखी जाएगी, जो बिना अवकाश के गायब रहते हैं।उनके खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने कार्यालयों से अधिकारियों के बिना अवकाश स्वीकृति के गायब रहने की शिकायतों का संज्ञान लिया है।उन्होंने अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बिना अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय न छोड़ने की भी सख्त हिदायत दी है। इतना ही नहीं अब बिना सूचना के कार्यालय से नदारद रहने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top