Headline
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

गर्भवती की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया निजी अस्पताल पर ताला

रुड़की। कलियर के बेडपुर चौक स्थित एक अस्पताल में गर्भवती की मौत के मामले में सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल में ताला लगाकर बंद कर दिया गया है। विभाग मामले की जांच कर रहा है। पिरान कलियर क्षेत्र के बेडपुर चौक स्थित एक निजी अस्पताल में छह दिसंबर को उपचार के दौरान बेडपुर निवासी सात माह की गर्भवती की मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा था। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल कर्मियों के उपचार के दौरान लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। परिजनों ने मामले में सीएमओ हरिद्वार से शिकायत की थी। पुलिस को भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर में मृतक नाजिया के पति अब्दुल मलिक ने बताया कि नाजिया सात माह की गर्भवती थी और उसका अल्ट्रासाउंड कुछ दिन पहले करवाया था। जिसमें वह बिल्कुल ठीक थी। पांच दिसंबर को अचानक देर रात खांसी की शिकायत पर नाजिया को बेडपुर चौक स्थित एक अस्पताल ले गए थे। जहां मौके पर मौजूद स्टॉफ ने चिकित्सकों को बुलाने की बात कहते हुए नाजिया को भर्ती कर लिया था।

मृतक महिला के पति ने बताया कि अस्पताल स्टॉफ की उपचार में लापरवाही से उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। शुक्रवार को शिकायत के आधार पर सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा ने बेडपुर चौक स्थित कबीर अस्पताल को अनियमितता पाए जाने पर ताला लगाकर बंद कर दिया है। एसीएमओ ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया गया है। अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं मिला। वहां एक महिला और एक युवक मिला था। उन्हें अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा पाए जिस कारण अस्पताल में ताला लगाकर बंद कर दिया गया है। इसी के साथ जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top