Headline
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

गुड़ न्यूज-शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 659 अंक चढ़ा

मुंबई।दो दिन की सुस्ती के बाद शेयर मार्केट में गुरुवार को तेजी रही। सेंसेक्स 659 अंक के उछाल के साथ बंद हुआ. निफ्टी भी 174 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ।इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 174.35 अंक यानी 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,798.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाइटन, नेस्ले और पावर ग्रिड के शेयर गिरावट लेकर बंद हुए। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और बढ़ती मुद्रास्फीति को लेकर निवेशकों की चिंता कम होने से वैश्विक बाजारों के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी मजबूती आई.’ उन्होंने कहा, ‘ऊंचे मूल्यांकन के बावजूद विदेशी संस्थागत निवेश भारतीय बाजार में निवेश कर रहे हैं जिससे बाजार मजबूत बना हुआ है.’

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की मजबूती में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिलेजुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त में थे।इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत गिरकर 87.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे. उन्होंने बुधवार को 758.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

घरेलू शेयर बाजारों में दो दिन से जारी गिरावट का सिलसिला गुरुवार को थम गया और बीएसई सेंसेक्स 659.31 अंक के उछाल के साथ बंद हुआ।वैश्विक बाजारों में मजबूती और बैंक, सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई. तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 659.31 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,688.22 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह एक समय 683.05 अंक तक चढ़ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top