Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

गोलमाल 5 में होगी रणवीर सिंह की एंट्री, रोहित शेट्टी ने की पुष्टि

बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म सर्कस का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा और संजय मिश्रा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान रोहित ने खुलासा किया कि रणवीर अब गोलमाल फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे। इसके साथ ही रणवीर ने कार्यक्रम के दौरान ही सिम्बा के दूसरे पार्ट की भी घोषणा कर दी है।

सर्कस के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणवीर अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए कहते हैं, यह रोहित के कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बनने वाली है। तभी रोहित कहते हैं, बहुत स्मार्ट आदमी है ये, अब गोलमाल में नजर आएगा। दरअसल, सर्कस के ट्रेलर के अंत में गोलमाल के मुख्य कलाकारों की झलक देखने को मिलती है, जिससे यह समझ आता है कि सर्कस में रणवीर का किरदार गोलमाल से जुड़ा हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान जब रोहित से पूछा गया कि वह रणवीर के साथ काम करना क्यों पसंद करते हैं, तब निर्देशक ने कहा कि उन्हें अभिनेता का काम के प्रति समर्पण और उनकी एनर्जी बहुत पसंद है। रोहित ने आगे कहा कि उन्होंने रणवीर के साथ पहली बार काम एक एड शूट के दौरान किया था। रणवीर ने रोहित का धन्यवाद किया और इशारों-इशारों में निर्देशक के साथ अपनी अगली फिल्म सिम्बा 2 की भी पुष्टि कर डाली।

रोहित और रणवीर की फिल्म सर्कस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें कि यह फिल्म दर्शकों को 60 के दशक में ले जाएगी। इसमें रणवीर सिंह डबल रोल में होंगे। यह फिल्म 23 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, सिद्धार्थ जाधव, टीकू तलसानिया, व्रजेश हिरजी, अश्विनी कालसेकर के अलावा दीपिका पादुकोण और अजय देवगन भी दिखाई देने वाले हैं।

रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार जयेशभाई जोरदार में देखा गया था। अब अभिनेता को करण जौहर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा जाएगा। इस फिल्म में आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद वो निर्देशक शंकर की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगे, जो 2005 की तमिल फिल्म अन्नियन की रीमेक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top