Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

ग्रेटर नोएडा में 13 से 18 जनवरी तक होगा ऑटो एक्सपो-मोटर शो-2023

जयपुर। देश के ऑटोमोबाइल उद्योग की सबसे बड़ी द्विवर्षीय प्रदर्शनी द ऑटो एक्सपो-मोटर शो-2023 का आयोजन अगले वर्ष 13 से 18 जनवरी उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में किया जायेगा। सोसाइटी ऑफ़ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) के महानिदेशक राजेश मेनन ने आज यहां प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 12 जनवरी को होगा। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी विशेष रूप से केवल व्यवसाय के लिए होगा और इसके बाद 14 से 18 जनवरी तक आम लोग प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के इस 16वें संस्करण की थीम ‘गतिशीलता की दुनिया की खोज’ (एक्स्प्लोर द वर्ल्ड ऑफ़ मोबिलिटी) है। यह थीम उद्योग की एक ज्यादा सुरक्षित, स्वच्छ, हरे-भरे और जुड़े हुए भविष्य के लिए पर्यावरण के अनुकूल दूरदर्शी सबसे अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के दृष्टिकोण से मेल खाती है। यह प्रदर्शनी दर्शकों को बदलते और क्रमिक रूप से विकसित होते मोबिलिटी इकोसिस्टम की समझ प्रदान करेगी और भविष्य के लिए तत्पर नए-नए तथा बेहतर समाधान पेश करेगी।

उन्होंने कहा कि उद्योग का लक्ष्य इस साल ऑटो एक्सपो में दर्शकों को एक नया आयाम और अनुभव प्रदान करना है जिससे कि वे आसानी से पर्यावरण के अनुकूल भारतीय मोबिलिटी की दुनिया को एक्स्प्लोर कर सकें। ऑटो एक्सपो 2023 कंपनियों को नई पीढ़ी की विद्युतीकृत तकनीकों में प्रगति प्रदर्शित करने का मंच प्रदान कर रहा है। यहाँ उपभोक्ता को कार्बन-अनुकूल, सुरक्षित और संयुक्त गतिशीलता के रूपांतरण के लिए ऑटो उद्योग किस प्रकार तैयार हो रहा है, इसका अनुभव प्राप्त होगा। एथनॉल पर भी विशेष फोकस होगा। आगामी ऑटो शो के बारे में पहले ही से काफी उत्तेजना और अपेक्षाओं का माहौल बना हुआ है। हमें उम्मीद है कि ऑटो प्रशंसकों के लिए अपने प्रदर्शकों के सहयोग से हम एक शानदार प्रदर्शनी आयोजित कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top