Headline
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत
कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम

घोड़े, खच्चरों की मौत पर मेनका के संज्ञान के बाद महाराज का एक्शन

देहरादून। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हो रही है। यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन एंंव धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर को आदेश दिए हैं कि केदारनाथ में श्रृद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ नहीं होनी चाहिए। उन्होने केदारनाथ में घोड़े, खच्चरों की मौत का आंकड़ा बढ़ने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस पर तुरंत विराम लगना चाहिए।

पर्यटन एंंव धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार रिकॉर्डतोड़ इजाफा हो रहा है जो कि प्रदेश के लिए प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अधिकारी इस प्रकार की व्यवस्था को अमल में लाएं कि श्रद्धालुओं को धीरे-धीरे धामों की ओर भेजा जाए। श्री महाराज ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में केदारनाथ में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ नहीं होनी चाहिए।

केदारनाथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लगातार हो रही घोड़े खच्चरों की मौत पर प्रमुख राजनेत्री एवं पशु अधिकारवादी मेनका गांधी ने भी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से दूरभाष पर वार्ता कर गहरी चिंता व्यक्त की है। जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होने पशुपालन मंत्री सौरव बहुगुणा से बात कर घोड़े खच्चरों को रेगुलेट करने के साथ साथ उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है। श्री महाराज ने पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि घोड़े खच्चरों को खाना खाने के बाद तीन-चार घंटे का आराम मिलना चाहिए। ताकि यात्रा को पूरी तरह से रेगुलेट किया जाए।

उन्होंने कहा कि यात्रियों को पहले ही रोका जाए और धीरे-धीरे करके उन्हे धामों को भेजा जाए, ताकि केदारनाथ में अत्यधिक भीड़ के कारण जानवरों पर दबाव न पड़े। उन्होंने कहा कि मूक जानवरों का ध्यान रखना हमारा दायित्व है। इसलिए इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top