Headline
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

चंपावत को बनाएंगे प्रदेश का आदर्श जिला : सीएम

चम्पावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकास की तेज रफ्तार के साथ चंपावत को प्रदेश का पहला आदर्श जिला बनाने के लिए मजबूत नींव रखी जा रही है। इसके लिए दूरदराज के क्षेत्रों में समग्र विकास के लिए कदम उठाए गए हैं। साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए सितंबर में टनकपुर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होगी। सीएम लधौली के रामलीला मैदान में रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए समाज के व्यापक हित में काम करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिला शक्ति अपने कार्यों से स्वयं एवं क्षेत्र को आर्थिक तथा सामाजिक रूप से सशक्त बना रही है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे महिला सशक्तीकरण के कार्यों से प्रेरित होकर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की मजबूती के लिए समूहों को पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त कर्ज और महिला सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू की गई है। इस योजना में 50 लाख रुपये से अधिक उत्पाद बिक चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से स्थानीय उत्पाद से निर्मित राखियां वोकल फॉर लोकल की थीम को नई ऊंचाई देने के साथ ही ग्रामीण रोजगार को भी विस्तार दे रही हैं। सीएम की पत्नी गीता धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार आदर्श चंपावत जिले के लिए हर काम प्राथमिकता के आधार पर कर रही है। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top