Headline
भारत न्यूज़ बज्ज के संपादक कीर्ति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज के संपादक कीर्ति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

चम्पावत की एतिहासिक और एकतरफा जीत ने लगाई मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता पर मोहर : गणेश जोशी।

[ad_1]

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी के न्यू कैंट रोड स्थित शिविर कार्यालय में आज जबर्दस्त जश्न का महौल रहा। चम्पावत उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एतिहासिक और एकतरफा जीत के इस जश्न के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी खासे उत्साहित नजर आए। एक – एक कार्यकर्ता को अपने हाथों से मिठाइयां खिलाते और आतिशबाजी करते सैनिक कल्याण मंत्री खुशी की तरंग में दिखाई दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपनी सहज नेतृत्व क्षमता और जबर्दस्त लोकप्रियता के बूते राज्य की जनता के दिलों में जो जगह बनाई है, उससे पूरे राज्य के भाजपा कार्यकर्ता जश्न में सराबोर हैं। सैनिक कल्याण मंत्री, गणेश जोशी का इस प्रकार जश्न मनाना इसलिए भी स्वाभावि है कि वह चम्पावत उप चुनाव में अधिकांश समय चम्पावत विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में मुख्यमंत्री के प्रचार अभियान की अगुआनी करते रहे। पहले चरण में 15 मई से 23 मई तक और दूसरे चरण में 25 मई से 29 मई तक वह चम्पावत विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार की कमान अन्य नेताओं संग खुद संभाले रहे। साथ ही क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को भाजपा के पाले में लाने के लिए पूर्व सैनिकों की पूरी टीम के साथ लगातार डटे रहे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब हम अपनी पूरी टीम के साथ चम्पावत विधानसभा में चुनाव में जनता को धामी सरकार की योजनाओं और कार्यवाहियों के बारे में बता रहे थे। तभी जनता ने यह मन बना लिया था कि मुख्यमंत्री धामी को एकतरफा जिताना है। आज मुख्यमंत्री 55025 मतों के एतिहासिक अंतर से विजयी हुए हैं। इस अवसर पर मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। साथ ही चम्पावत की जतना को भी इस जीत की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। और यह विश्वास भी दिलाना चाहता हूं कि चम्पावत की जनता के जिस विश्वास और भरोसे के साथ भाजपा के पक्ष में और मुख्यमंत्री के पक्ष में वोट किया है उनके विश्वास और भरोसे का प्रतिफल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के रूप में सामने आएगा।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top