Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा किया गया निरीक्षण

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा किया गया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान 5 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल, जांच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला

खाद्य कारोबारियों को दिए गए रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश

रुद्रप्रयाग।चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सचिव स्वास्थ्य/आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड, डॉ. आर राजेश कुमार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गौरीकुंड से श्री केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर अभिहीत अधिकारी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी, चारधाम यात्रा मार्ग-2024, द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों, ढाबों, होटलों एवं चाय की दुकानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य प्रतिष्ठानों में बिक रहे भोजन, जलपान, चाय, मैगी तथा अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता तथा एक्सपायरी की जांच की गई। इस दौरान 5 प्रतिष्ठानों से लूज आटा, लूज बनिया पाउडर, लूज हल्दी पाउडर, कोल्ड ड्रिंग्स तथा पके खाद्य पदार्थ चावल के नमूने लेकर अधिकृत प्रयोगशाला को जांच के लिए भेजे गये हैं।
अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार कर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वच्छता, गुणवत्ता एवं अवसान तिथि का ध्यान रखने के साथ-साथ बेची जाने वाली वस्तुओं के रेटलिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा करें। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान लगभग आधा दर्जन खाद्य कारोबारकर्ताओं से मौके पर ही रेटलिस्ट चस्पा कराए गए। कुछ खाद्य कारोबारकर्ताओं द्वारा मूल्यों में वृद्धि सम्बन्धी भावनात्मक स्लोगन भी रेटलिस्ट के साथ में चस्या पाए गए। उन्होंने बताया कि खाद्य कारोबारकर्ताओं को चेतावनी दी गई है कि वे स्वच्छता, गुणवत्ता एवं उचित रेट के साथ ही क्रय-विक्रय करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top