Headline
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या होने लगी है कम, यात्रा पंजीकरण में भी आई 50 फीसदी की कमी

[ad_1]

देहरादून। चारधाम यात्रा में मानसून से पहले ही श्रद्धालुओं की संख्या कम होने लगी है। पीक समय में बदरीनाथ, केदारनाथ में जहां 18 से 20 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे थे, अब ये संख्या सात से दस हजार रह गई है। यात्रा पंजीकरण में भी 50 फीसदी की कमी आई है। बदरीनाथ धाम में पांच से दस जून के बीच हर दिन 18 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे थे, जबकि यात्रा के लिए हर दिन 20 से 22 हजार पंजीकरण केवल बदरीनाथ की यात्रा के लिए हो रहे थे। अब यहां यहां हर दिन सात से दस हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंगलवार को बदरीनाथ धाम में 7210 श्रद्धालु पहुंचे। जबकि अब पंजीकरण भी 12 से 15 हजार के बीच ही हो रहे हैं।

केदारनाथ धाम में यात्रा के शुरूआती दिनों में 20 से 22 हजार तक श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे थे। अब ये संख्या आठ से नौ हजार रह गई है। मंगलवार को यहां 8437 श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। केदारनाथ धाम में जहां पहले 35 हजार तक पंजीकरण हो रहे थे, अब 12 हजार पंजीकरण ही हो रहे हैं। गंगोत्री धाम में भी दर्शन के लिए पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 12 हजार से घटकर छह हजार तक पहुंच गई है। जबकि पंजीकरण भी 18 हजार से घटकर आठ हजार तक ही हो रहे हैं। यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण और यात्रियों की संख्या भी आधी से कम रह गई है।

ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या भी गिरी
चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए अब पहले जैसे मारामारी की स्थिति नहीं है। हरिद्वार में बुधवार को मात्र 410 श्रद्धालुओं ने ही पंजीकरण कराया। ऋषिकेश में 300 श्रद्धालु ही ऑफलाइन पंजीकरण को पहुंचे। जबकि पहले यहां यात्रियों को वापस लौटाया जा रहा था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top