Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

चारधाम यात्रा में 29 तीर्थयात्रियों की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य महकमा, हर तीर्थयात्री की होगी हेल्थ स्क्रीनिंग

[ad_1]

देहरादून। चार धाम यात्रा में अभी तक 29 तीर्थ यात्रियों की मौत पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अब यात्रा शुरू होने से पहले ही तीर्थ यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। जांच में स्वास्थ्य सही न पाए जाने पर यात्रियों को आराम के साथ ही ठीक होने के बाद ही यात्रा की सलाह दी जा रही है।

यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा के प्रवेश एवं पंजीकरण स्थल पर ही हेल्थ स्क्रीनिंग की सुविधा शुरू कर दी है। महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ शैलजा भट्ट ने बताया कि अब ऋषिकेश आईएसबीटी रजिस्ट्रेशन स्थल पर यात्रियों की हैल्थ स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। यहां पर डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टॉफ को हैल्थ स्क्रीनिंग के लिए तैनात कर दिया गया है।

हैल्थ स्क्रीनिंग के बाद जिन यात्रियों में किसी भी प्रकार की शारीरिक अस्वस्थता पायी जा रही है, उन्हें विश्राम करने या स्वास्थ्य के सही होने के बाद ही यात्रा पर जाने की सलाह दी जा रही है। बताया की अभी तक 650 यात्रियों की हैल्थ स्क्रीनिंग ऋषिकेश में की जा चुकी है। यमुनोत्री, गंगोत्री के यात्रा मार्ग पर भी दोबाटा और हिना में भी हैल्थ स्क्रीनिंग की जा रही है। बदरीनाथ धाम के यात्रियों के लिए हैल्थ स्क्रीनिंग शिविर पाण्डुकेश्वर में लगाया गया है।

आपात हालात को हेली सेवा की सुविधा
महानिदेशक डॉ शैलजा भट्ट ने बताया कि आपातकालीन स्थितियों में प्रभावित यात्रियों के लिए 24 घंटे हैली एम्बुलेंस की सुविधा रखी गयी है। यात्रा के शुरू होने से अभी तक केदारनाथ यात्रा के 11 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया है। इसमें चोट लगने के पांच मामले शामिल हैं। उत्तरकाशी में गंगोत्री यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान गंभीर रूप से बीमार 12 मरीजों को मेडिकल टीम ने जरूरी इलाज बचाया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top