Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

चार पत्रकार फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर पहुंचे,प्रधान सहायक से की ठगी, तीन गिरफ्तार

हल्द्वानी।हल्द्वानी में विजिलेंस के अधिकारी बनकर प्रधान सहायक से एक लाख ठगने के चार आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नोएडा निवासी चौथी महिला अभी फरार है। पुलिस उसको पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 90000 रुपये और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी एक न्यूज चैनल के पत्रकार हैं।

शुक्रवार को मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग कार्यालय कालाढूंगी रोड में प्रधान सहायक के पद पर तैनात उमेश चंद्र कोठारी से चार लोगों ने विजिलेंस अधिकारी बनकर एक लाख रुपये ठग लिए थे। आरोपियों ने प्रधान सहायक को कुछ वीडियो भी दिखाए। पैसा नहीं देने पर ट्रैप करने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। प्रधान सहायक की तहरीर पर पुलिस ने महिला सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को बहुउद्देशीय भवन में खुलासा करते हुए एसपी क्राइम डाॅ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने इसकी जांच के लिए कई सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी में दिख रहे व्यक्ति की पहचान ऊधमसिंह नगर में एक न्यूज चैनल में तैनात भूपेंद्र सिंह पन्नू निवासी निकट विद्या मंदिर इंटर काॅलेज बाजपुर के रूप में हुई। उधर घटना में प्रयुक्त कार के नंबर से मालिक की भी पहचान की गई।

पुलिस ने भूपेंद्र सिंह के ठिकानों पर छापे मारे। पता चला कि भूपेंद्र सिंह अपने ससुराल मनिहार गोठ चंपावत में छिपा हुआ है। पुलिस ने यहां दबिश देकर सौरभ गावा निवासी गली नंबर तीन शांति बिहार रुद्रपुर और सुंदर सिंह निवासी कॉलोनी नंबर दो गूलरभोज को 90 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार यूके06बीए 4534 को भी चंपावत से बरामद कर लिया। उधर आरोपी साक्षी सक्सेना निवासी नोएडा अभी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए नोएडा गई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top