Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

छत्तीसगढ़ की अभनपुर और साजा विधानसभा की चुनावी सभाओं में गरजे महाराज,बोले सनातन धर्म का न आदि है न ही अनंत

देहरादून/छत्तीसगढ़। सनातन धर्म पर जो लोग अंगुलियां उठा रहे हैं वह सनातन धर्म की महत्ता को समझते ही नहीं हैं। सनातन धर्म का अर्थ है जिसका आदि और अंत नहीं होता, वह हमारे जीवन का आधार है।

उक्त बात प्रदेश के लोकनिर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के परसाडा में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू के समर्थन में और चिल्फी में साजा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू के समर्थन आयोजित चुनावी सभाओं स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए कही।

श्री महाराज ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार में तेजी के विकास कार्य हो रहे हैं। विश्व में आज भारत का जयगान हो रहा है। जबकि वहीं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। राज्य में विकास का पहिया जाम है। कांग्रेस सरकार में प्रदेश के प्राकृतिक संसाधन कोयले में 540 करोड़ का घोटाला हुआ है। प्रत्येक गौठान में हर माह गौ वंश के संरक्षण के नाम पर 1300 करोड़ रूपये का घोटाला किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के भ्रष्टाचार ने पीडीएस योजना को भी नहीं छोड़ा। खाद्य विभाग के डेटाबेस में 165000 मीट्रिक टन चावल दर्ज है, जबकि जिलों में दर्ज बचत के डेटाबेस में यही चावल मात्र 96080 मीट्रिक टन पहुंचा है। दोनों ही सरकारी आंकड़ों के बीच में 68900 मीट्रिक टन चावल का अंतर है, यह चावल आखिर कहाँ गया? डेटाबेस में गड़बड़ी कर लगभग 600 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है।

महाराज ने चुनावी सभा में जनता से भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनाने का अनुरोध करते हुए आह्वान किया कि वह राज्य से भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ कर भाजपा की डबल इंजन की सरकार को सत्ता में लायें ताकि यह प्रदेश विकास की बुलंदियों को छूते हुए नये कीर्तिमान स्थापित करें। इस मौके भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top