Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

छात्रों को बड़ी राहत,जोशीमठ के छात्र किसी भी शहर में दे सकेंगे बोर्ड एग्जाम

देहरादून।उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावित छात्र अब किसी भी शहर से बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए छात्रों से एग्जाम सेंटर को लेकर विकल्प मांगे जाएंगे। बकायदा, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जोशीमठ के छात्र-छात्राओं का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है।ताकि, छात्रों को परीक्षा देने में कोई परेशानी न हो।

दरअसल, जोशीमठ आपदा प्रभावित क्षेत्र के दौरे से वापस लौटने पर उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने मंगलवार को शिक्षा महानिदेशालय ननूरखेड़ा में विभागीय बैठक ली।बैठक में विभागीय अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न मदों में स्वीकृत बजट को जल्द व्यय कर उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध करने को कहा गया।
इसके अलावा स्कूलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर’ की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। जिसके आयोजन की तैयारियों के बाबत विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने राहत कैंपों में रह रहे प्रभावित छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र चुनने की छूट देने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।उन्होंने कहा कि भू-धंसाव से प्रभावित छात्रों को बोर्ड परीक्षा देने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें अपनी सुविधानुसार किसी भी शहर में परीक्षा केंद्र चुनने की छूट देने का निर्णय लिया गया है।इसके लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सूची तैयार कर जल्द संबंधित बोर्ड के अधिकारियों को प्रभावित छात्र-छात्राओं का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है।

जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावित छात्र-छात्राओं की परेशानी देखते हुए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। जोशीमठ के छात्रों को परीक्षा केंद्र चुनने की छूट दी जाएगी।इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही प्रभावित छात्र-छात्राओं से परीक्षा केंद्र के लिए विकल्प मांगे जाएंगे।वहीं, बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों का मनोबल बढ़ाने के मद्देनजर प्रधानमंत्री के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का प्रदेशभर के स्कूलों में आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top