Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

जनता ने की इस AE की निलंबन की मांग

मसूरी।मसूरी शहीद स्थल को लेकर राज्य आंदोलनकारी आंदोलित हैं। राज्य आंदोलनकारी यहां हो रहे अवैध निर्माण का विरोध कर रहे हैं। राज्य आंदोलनकारियों ने MDDA के सहायक अभियंता सुधीर गुप्ता के निलंबन की भी मांग की है।

राज्य आंदोलनकारियों ने कहा पालिका प्रशासन और पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मिलकर शहीदों का अपमान कर रहे हैं।शहीद स्थल से सटाकर कैफेटेरिया का निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य आंदोलनों से बना है।6 लोगों ने इसके लिए शहादत दी है, मगर पालिका अध्यक्ष हिटलर शाही का नमूना देते हुए शहीदों का अपमान कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा स्वयं जिला अधिकारी और उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण सोनिका सिंह को राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं को देखते हुए तत्काल शहीद स्थल से सटाकर किये जा रहे निर्माण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए थे, परंतु जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने उनकी बात को तवज्जो नहीं दी।

नगर पालिका परिषद द्वारा शहीद स्थल पर किये जा रहे अवैध निर्माण का राज्य आंदोलनकारी विरोध कर रहे हैं।राज्य आंदोलनकारियों ने शहीद स्थल पर बैठककर इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज की।इस मौके पर राज्य आंदोलनकारियों ने पालिका प्रशासन और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मसूरी में बड़े स्तर पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर जिम्मेदार सहायक अभिंयता सुधीर गुप्ता के निलंबन की मांग भी राज्य आंदोलकारियों ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top