Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

जनपद उत्तरकाशी – गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग गंगनानी के पास खाई में गिरी बस

जनपद उत्तरकाशी – गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग गंगनानी के पास खाई में गिरी बस

जनपद उत्तरकाशी – गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग गंगनानी के पास खाई में गिरी बस, एसडीआरएफ ने 03 गंभीर घायलों को बस से सुरक्षित निकाला ।

उत्तरकाशी। एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गंगनानी के पास एक बस खाई में गिर गई है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त बस (UK06PA1218) गंगोत्री धाम से दर्शन करके वापसी उत्तरकाशी मार्ग पर जा रही थी व अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ की 02 टीम भटवाड़ी एवं उजेली से घटनास्थल के लिए रवाना हुई। भटवाड़ी पोस्ट से एसडीआरएफ टीम अपर उप निरीक्षक त्रिभुवन सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंची भटवाड़ी एसडीआरएफ की टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नीचे उतरकर उक्त बस तक पहुंच बनाकर 03 गंभीर घायल जो बस में फंसे हुए थे, को सुरक्षित बाहर निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से एम्बुलेंस में अस्पताल भेजा।ब स में कुल 27 लोग सवार थे, जिनमें 04 गंभीर घायल एवं अन्य को सामान्य चोट है। इसके अतिरिक्त घटना स्थल के समीप पहले से मौजूद जिला पुलिस के द्वारा पूर्व में ही अन्य घायलों को बस से निकाल कर एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top