Headline
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक

जनभागीदारी से ही सम्भव है पौधे लगना और बचना -वन मंत्री, सुबोध उनियाल

जनभागीदारी से ही सम्भव है पौधे लगना और बचना -वन मंत्री, सुबोध उनियाल

देहरादून। हरेला के उपलक्ष्य मे धाद स्मृति वन, मालदेवता मे वन मंत्री सुबोध उनियाल और स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ-साथ कई अन्य लोगों ने भी पौधारोपण किया I इस अवसर पर पौधे लगाने के साथ ही वृक्ष बनने तक उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया I

इस अवसर पर मौजूद वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आज बढ़ता तापमान, जलवायु परिवर्तन और घटते ग्लेसियर सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं ब्लकि एक वैश्विक समस्या है I इस पर सचेत होकर काम किए जाने की आवश्यकता है I हालांकि वन विभाग भी हर वर्ष लाखो पौधारोपण करता है पर उनके जिवित रहने का सकारात्मक परिणाम जनभागीदारी से ही आ सकता है I इसके लिए उन्होंने धाद और अन्य संस्थाओं से साथ आकार काम करने का आव्हान किया ।

विधायक उमेश शर्मा काऊ ने हरेला की शुभकामनाएं देते हुए कहा की स्मृति वन अपने आप मे जनभागीदारी और पर्यावरण के समन्वय का जिवंत उदहारण है I यदि दृढ़संकल्प हो तो समाज आगे आकर पौधे लगा भी सकता है और उन्हें बचा भी सकता है I

धाद के अध्यक्ष लोकेश नवानी ने कहा कि हर साल घोषणाओं और काग़ज़ों पर तो लाखों पौधे लगाए जाते हैं पर अब समय है कि बड़ी संख्या से ज्यादा उन पौधे के संरक्षण की भी बात की जाए I इसके लिए सरकारों के साथ साथ समाज और आने वाली पीढ़ी को भी जागरूक होना होगा I इसीलिए धाद स्कूलो मे हरेला क्लब बनाने की पहल करेगी और साथ ही सरकार को इसका ज्ञापन भी देगी I

इस अवसर पर महावीर सिंह बिष्ट, निदेशक माध्यमिक शिक्षा द्वारा स्व. जोधसिंह बिष्ट और स्व. किशना बिष्ट की स्मृति मे साथ ही सुषमा सक्सैना, मीनाक्षी शर्मा, नरेंद्र रावत, अनिल घिलडियाल, जयंती बुटोला, डॉ सुभाष घिलडियाल, बीना असवाल, सुनील भट्ट, सावित्री घिलडियाल, विकास मित्तल, सरोज घिलडियाल, चंद्रशेखर जोशी, संजय पांडेय, दिलबर कठैत आदि द्वारा भी पौधे रोपे गए I बलूनी क्लास के विपिन बलूनी द्वारा भी नौ पौधों का सहयोग किया गया I

कार्यक्रम मे धाद के सचिव तन्मय मंमगाई, स्मृति वन की सचिव नीना रावत, संयोजक बीरेन्द्र खण्डूरी, गणेश उनियाल, आशा डोभाल, महावीर सिंह, सुरेंद्र अमोली, कंचन बुटोला, मनोहर लाल, लक्ष्मण सिंह, किशन सिंह आदि भी मौजूद थे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top