देहरादून।सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आवासीय परियोजना में तेजी पर कार्य करना शुरू कर दिया है। जल्द आईएसबीटी हाउसिंग परियोजना में लोगों को फ्लैट्स मिलने शुरू हो जाएंगे। आईएसबीटी हाउसिंग परियोजना में 38 एचआईजी फ्लैट्स की बिक्री का विज्ञापन भी प्रकाशित कर दिया गया है।
बीते कई सालों से अधूरे पड़े एमडीडीए के तीन बड़े आवासीय प्रोजेक्ट को लेकर हलचल तेज हो गई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी हाउसिंग परियोजना, धौलास आवासीय परियोजना और आमवाला तरला हाउसिंग प्रोजेक्ट का काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इनमें आईएसबीटी हाउसिंग परियोजना के 38 एचआईजी फ्लैट्स की बिक्री का विज्ञापन भी प्रकाशित कर दिया गया है।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आमजन की आवासीय जरूरतों को पूरा करने की दिशा में प्राधिकरण ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है।


