Headline
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण

जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा ने पेयजल निगम मुख्यालय में दिया धरना,28 फ़रवरी से कार्यबाहिष्कार की दी चेतावानी

// पेयजल कार्मिकों का प्रदेश स्तरीय आन्दोलन पुनः प्रारम्भ, दिनांक 28.02.2024 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार / हड़ताल की तैयारी //

जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा द्वारा आज दिनांक 23.02.2024 से पूरे प्रदेश में आन्दोलन कार्यक्रम प्रारम्भ कर दिया गया है, जिसके क्रम में आज उत्तराखण्ड राज्य के सभी जनपद / नगर मुख्यालयों में जल संस्थान-जल निगम कार्मिकों द्वारा धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दोनों विभागों का एकीकरण करते हुए राजकीयकरण की मांग पुरजोर तरीके से उठायी गयी। जनपद देहरादून में मोहिनी रोड़ स्थित पेयजल निगम मुख्यालय में विशाल धरना आयोजित किया गया। धरने की अध्यक्षता श्री आर०के० रोनिवाल द्वारा की गयी तथा सभा का संचालन श्री विजय खाली द्वारा किया गया।

संयोजक श्री रमेश बिंजोला ने बताया कि देश के लगभग 24 राज्यों में पेयजल एवं सीवरेज व्यवस्था हेतु राजकीय एकीकृत विभाग स्थापित है, जबकि उत्तराखण्ड राज्य में पेयजल / सीवरेज की बहुल व्यवस्था होने के कारण जहाँ एक ओर विभागों में आपसी सामंजस्य का अभाव है, तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के आम जनमानस में भी भ्रम की स्थिति रहती है कि पेयजल / सीवरेज योजना के निर्माण/ क्रियान्वयन / रखरखाव हेतु किस विभाग (पेयजल निगम अथवा जल संस्थान) से सम्पर्क किया जाये। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि वर्ष 1974 तक तत्कालीन उत्तर प्रदेश राज्य में पेयजल एवं स्वच्छता हेतु स्वायत्त शासन अभियन्त्रण विभाग के नाम से राजकीय विभाग ही था, जिसे तत्समय् बाह्य सहायतित परियोजना विशेष हेतु निगम में परिवर्तित किया गया था। वर्तमान में बाह्य सहायतित योजनाओं के कियान्वयन हेतु निगम होने की बाध्यता नही है।

अतः जनहित में उत्तराखण्ड पेयजल निगम व उत्तराखण्ड जल संस्थान का एकीकरण करते हुए राजकीयकरण किया जाना ही सर्वोत्तम विकल्प है।

संयोजक श्री विजय खाली ने कहा कि वर्तमान में पेयजल कार्मिकों के अधिष्ठान व्यय तथा सेन्टेज के अन्तर की प्रर्तिपूर्ति का भुगतान भी शासन द्वारा ही किया जा रहा है, अतः दोनों विभागों के एकीकरण करते हुए राजकीकरण करने से शासन को कोई भी अतिरिक्त व्यय वहन नहीं करना पड़ेगा।

धरना कार्यक्रम के बाद संयुक्त मोर्चा की उच्चाधिकार कमेटी की बैठक हुई, जिसमें यह तय किया गया कि :-

1. यदि दिनांक 27.02.2024 तक राजकीयकरण की मांग नहीं मानी जाती है तो दिनांक 28.02.2024 से पेयजल निगम व जल संस्थान के सभी कार्मिक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जायेंगे। 2. दिनांक 27.02.2024 को विधानसभा तक की रैली हेतु श्री श्याम सिंह नेगी को मुख्य व्यवस्थापक (आवागमन) के पद का दायित्व दिया गया तथा श्री भजन सिंह चौहान को बाहर से आने वाले कार्मिकों के रहने की व्यवस्था हेतु मुख्य व्यवस्थापक (शिविर व्यवस्था) का दायित्व दिया गया।

3. दिनांक 28.02.2024 से सम्भावित हड़ताल हेतु घोषणा-पत्र भरने हेतु श्री हेमन्त कुमार को घोषणा प्रपत्र प्रभारी बनाया गया।

4. जारी आन्दोलन कार्यक्रम के अन्तर्गत शासन / सरकार स्तर पर वार्ता एवं अन्य लिपिकरण हेतु श्री अजय बैलवाल को मुख्य वार्ताकार पद पर मनोनीत किया गया।

धरना कार्यक्रम में निम्न कार्मिक उपस्थित रहे :-

श्री रमेश विंजोला, श्री विजय खाली, श्री श्याम सिंह नेगी, श्री राम चन्द्र सेमवाल, श्री संदीप मल्होत्रा, श्री आनंद सिंह राजपूत, श्री लक्ष्मी नारायण भट्ट, श्री राम कुमार, श्री भजन सिंह चौहान, श्री लाल सिंह रौतेला, श्री शिशुपाल सिंह रावत, श्री आशीष तिवारी, श्री सुमीत पुन्न, श्री हेमन्त कुमार, श्री भानु प्रताप चौहान,श्री वीर बहादुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top