Headline
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

जल संस्थान कर्मी काला फीता बाँध कर सकते है आंदोलन,ये है कारण ?

देहरादून।मसूरी में उत्तराखंड जल संस्थान को नवनिर्मित टाउन हाल में दफ्तर नहीं मिला तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे। इसे लेकर 18 अगस्त से टाउन हाल परिसर में कर्मचारी यूनियन धरना देगी। साथ ही काला फीता बांध कर कार्य करेंगे। 23 अगस्त को कर्मचारी सामूहिक अवकाश रहेंगे और 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

जल संस्थान का कार्यालय मसूरी में निजी भवन में चल रहा है, जिसे कोर्ट के आदेश के बाद खाली किया जाना है। इससे पहले जल संस्थान कार्यालय टाउन हाल में चलाया जा रहा था। टाउनहाल के नए बनाए जाने पर जल संस्थान का निजी भवन में शिफ्ट कर दिया गया था। तब आश्वासन दिया गया था कि जल संस्थान को 500 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। लेकिन ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया। उत्तराखंड जल संस्थान मसूरी शाखा के अध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल और महामंत्री उत्तम सिंह ने बताया कि जल संस्थान अब तक 150 लाख रुपये निजी भवन के किरए और कोर्ट केस पर खर्च कर चुका है। जबकि नए कार्यालय भवन बनाने के लिए 200 लाख रुपये की जरूरत है। ऐसे में टाउन हॉल के एवज में जल संस्थान को 350 लाख रुपये की धनराशि दी जानी चाहिए। साथ ही टाउनहाल में कार्यालय फिर से शिफ्ट किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे। व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने भी कर्मचारी यूनियन की मांग का समर्थन करते हुए कहा है कि व्यापारी आंदोलन को पूरा समर्थन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top