Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने की दृष्टि से लिया मेला क्षेत्र का जायजा

हरिद्वार।जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र डोभाल ने सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने की दृष्टि से मेला क्षेत्र का गहनता से जायजा लिया।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल शहर के पूरे क्षेत्र का जायजा लेते हुये मेला नियंत्रण भवन(सीसीआर) पहुंचे। सीसीआर पहुंचते ही वे सीधे मेला नियंत्रण भवन में स्थापित कण्ट्रोल रूम पहुंचे, जहां से उन्होंने पूरे मेला क्षेत्र का सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्राप्त चलचित्रों का जायजा लिया तथा जहां-जहां पर ज्यादा भीड़ दिखाई दे रही थी, वहां पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश कण्ट्रोल रूम से अधिकारियों को दिये।डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल एवं श्री प्रमेन्द्र डोभाल ने तत्पश्चात मेलाधिकारी रूम में एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें अधिकारियों को कहां-कहां पर सतर्कता बरतनी है, के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये।

बैठक के तुरन्त बाद जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकीपैड़ी के विभिन्न घाटों का सुरक्षा आदि की दृष्टि से श्रद्धालुओं से वार्ता करते हुये- आप कहां से आये हैं, हम महाराष्ट्र से आये हैं, कोई दिक्कत तो नहीं, तो इस पर श्रद्धालुओं ने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है आदि का, भौतिक रूप से जायजा लेते हुये, सौल क्षेत्र, धनुष पुल होते हुये हरकीपैड़ी पहुंचे, जहां से उन्होंने विहंगम दृष्टि से हरकीपैड़ी क्षेत्र का अवलोकन किया और उन्होंने बारीकी से विभिन्न घाटों का निरीक्षण करते हुये अपनी-अपनी ड्यूटी मंे उपस्थित जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों को ड्यूटी में सतर्कता से मुस्तैद रहने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर एसपी सिटी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक श्री अजय गणपति, सीओ सिटी सुश्री जूही मनराल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top