Headline
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी

जिलाधिकारी की फेक आईडी बनाकर विकासनगर के उपजिलाधिकारी को साइबर ठग ने भेजा व्हाटसएप पर मैसेज

[ad_1]

देहरादून।  साइबर ठग ने व्हाटसएप पर जिलाधिकारी का फोटो लगाकर उप जिलाधिकारी को मैसेज भेज दिया। उनसे कुछ मदद मांगी गई मगर संदेह होने पर उप जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी को फोन कर मामले से अवगत कराया। तब पता चला कि ऐसा कुछ नहीं है। जिलाधिकारी के आदेश पर इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। 

मंगलवार को विकासनगर के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार के फोन पर जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार की फोटो लगे व्हाटसएप से मैसेज आया ‘हेलो विनोद कुमार आप कैसे हैं’। उप जिलाधिकारी कुछ समझ पाते इसके तुरंत बाद दूसरा मैसेज आया आप इस समय कहां हैं। वह मैसेज का जवाब देने ही वाले थे कि तभी तीसरा मैसेज आया। उप जिलाधिकारी मैसेज देखकर असमंजस में पड़ गए। उन्हें संदेह हुआ। उस मैसेज में यह भी कहा गया था कि मैं एक जरूरी मीटिंग में हूं, कुछ जरूरी मदद चाहिए। 

थोड़ी देर सोचने के बाद उप जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी को फोन कर मैसेज के संबंध में बात की। जिलाधिकारी ने ऐसे किसी मैसेज को भेजने से इन्कार करते हुए मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए। उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल के माध्यम से की जा रही है। 

प्रारंभिक जांच में फेक आईडी बनाए जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा यह जानकारी मिल रही है कि राजस्थान में किसी स्थान से यह फेक आईडी संचालित की जा रही थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही मैसेज भेजने वाले का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी की फेक आईडी से विकासनगर के उपजिलाधिकारी को व्हाटसएप मैसेज आने के बाद जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि कोई व्यक्ति उनकी व्हाटसएप पर फोटो लगाकर कॉल या मैसेज करे तो तत्काल पुलिस या साइबर सेल के नंबर 1930 पर शिकायत करें। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top