Headline
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील
देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील

जिलाधिकारी टिहरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति‘‘ की बैठक आयोजित की गई

जिलाधिकारी टिहरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति‘‘ की बैठक आयोजित की गई

टिहरी। गुरूवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में ‘‘जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति‘‘ की बैठक आहूत की गई, जिसमें प्रशासन एवं प्रेस के संबंधों को अधिक सशक्त बनाने, शासन-प्रशासन की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित-प्रसारित करने एवं पत्रकार उत्पीड़न/समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की गई।

जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष मंे आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों ने बताया कि जनपद में पत्रकार उत्पीड़न का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। सदस्यों ने जनहित एवं पत्रकारों से संबंधित मुद्दों को उठाते हुए उत्तराखण्ड संकटाग्रस्त वयोवृद्ध पत्रकार पेंशन योजना में शिथिलीकरण करने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की तर्ज पर टीजीएमओ की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा मुहैया कराने, पर्वतीय जनपदों से प्रकाशित समाचार पत्रों को सजावटी विज्ञापन का अतिरिक्ति रूप से लाभ दिये जाने की मांग की गई। जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी को सदस्यों द्वारा उठाये गये मुद्दों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु उच्च स्तर पर पत्राचार करने के निर्देश दिये।

इस मौके पर समिति के सदस्यों द्वारा नशामुक्त ग्रामीण बाजार बनाये जाने तथा जामणीखाल बाजार में संबंधित विभाग के माध्यम से सड़क पर नाली निर्माण करवाये जाने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने नशामुक्त ग्रामीण बाजार को लेकर एएसपी को जामणीखाल में रेण्डमली चेंकिंग कर चालान की कार्यवाही करने को कहा गया। सभी कार्य व्यवस्थित रूप से हो सके और मीडिया की स्वतंत्रता भी बरकरार रहे तथा समाज को सही दिशा मिल सके, इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रेस प्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा की गई।

बैठक मंे समिति के सदस्य एएसपी जे.आर. जोशी, दया शंकर पाण्डेय (संपादक साप्ताहिक तरूण हिन्द), सूर्य चन्द्र सिंह चौहान, (संपादक साप्ताहिक अन्तरिक्ष टाइम्स), शीशपाल सिंह रावत (संपादक साप्ताहिक नदी, घाटी एवं पहाड़), अरविन्द नौटियाल, संवाददाता सहारा समय टी.वी., सदस्य सचिव/प्रभारी डीआईओ भजनी भण्डारी, कनिष्ठ सहायक सूचना कार्यालय धीरेश सकलानी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top