Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

जिलाधिकारी देहरादून ने नगर निगम वार्ड वार डेंगू की रोकथाम हेतु अधिकारियो/आशा कार्मिकों की ड्यूटी लगाई

जिलाधिकारी देहरादून ने नगर निगम वार्ड वार डेंगू की रोकथाम हेतु अधिकारियो/आशा कार्मिकों की ड्यूटी लगाई

देहरादून। दिनांक 26 जुलाई 2024 को डेंगू की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण एवं मॉनिटरिंग हेतु वार्ड वार जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों/कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। जनपद में जिला प्रशासन द्वारा डेंगू नियंत्रण हेतु महाअभियान चलाया जा रहा है नगर निगम देहरादून क्षेत्रांर्तगत प्रत्येक वार्ड में आशा फैसिलिटेटर, कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर, नगर निगम सैनिटरी सुपरवाइजर, डेंगू वालिंटियर द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन 50 घरों में डेंगू निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है। तथा घर-घर सर्वे के दौरान लार्वा मिलने पर तुरंत नष्ट किया जा रहा है साथ ही लार्वी साइडल छिड़काव किया जा रहा है। नगर निगम की टीमों द्वारा समस्त वार्डाें में फॉगिंग कार्य किया जा रहा है।

जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषदों नगर निकाय क्षेत्रों में तथा जिला पंचायत एवं जिला पंचायति राज विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी डेंगू निरोधात्मक अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है । साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शासकीय/निजी चिकित्सालयों में डेंगू उपचार हेेतु बेड एवं दवाईयों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये गये है।

जिलाधिकारी ने समस्त जनमानस से अनुरोध किया है कि डेंगू से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं शिकायत तथा चिकित्सकीय परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 1800 1802525 पर संपर्क किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने जनमानस से डेंगू के दृष्टिगत सतर्क रहते हुए अपने आसपास सफाई रखने तथा पानी जमा न होने देने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top