Headline
हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह
हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू
स्वच्छता में धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान
स्वच्छता में धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी

जिलाधिकारी ने रायपुर विकासखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

देहरादून।जिलाधिकारी सोनिका ने आज विकासखण्ड रायपुर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में व्यवस्था देंखी। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते हुए उपस्थित कार्मिकों को नामवार बुलाते हुए उपस्थिति जांची। फील्ड में गए कार्मिकों को वीडियोकॉल से जांची उपस्थिति। फोन न उठाने वाले दो फील्ड पर गए कार्मिकों का एक दिन का सीएल की कटौति के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिए।

जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जो कार्मिक कार्यालय में रहतें है वे अपनी सीटों पर बैठकर जनमानस की समस्याएं निपटाएं। उन्होंने कहा कि जो कार्मिक फील्ड पर रहते हैं उनका पूर्ण विवरण यात्रा रजिस्टर में अंकन किया जाए। उन्होंने विकासखण्ड कार्यालय परिसर में स्थित महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी तथा महिला समूहों की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कार्मिकों के कार्यों की मॉनिटिरिंग के साथ ही कार्यालय में आवेदनों के सापेक्ष किये गए समाधान की भी अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करें ताकि लोगों को अनावश्यक ना भटकना पड़े। उन्होंने कार्यालय परिसर साफ-सफाई एवं सामग्री को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, खण्ड विकास अधिकारी अर्पणा बहुगुणा सहित कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top