Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक ली,अधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश

टिहरी।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा गुरुवार को देर सांय जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक ली गई।जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास के अन्तर्गत प्रस्तावित/स्वीकृत कार्याें, बजट आदि को लेकर संबंधित विभागों के साथ समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने खनन प्रभावित क्षेत्रों में जिन स्कूलों में शौचालय नहीं है, वहां शौचालय बनाने, जहां अधिक आवाजाही हो वहां एक हाईटेक चिकित्सा केंद्र बनाने, छोटी आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्युत व्यवस्था हेतु सोलर पैनल लगाने, हर ब्लॉक के सुदूर क्षेत्रों में एक एक स्मार्ट विलेज में कंप्यूटर सुविधा के प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसके साथ ही स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, चिकित्सा केंद्र के अन्य प्रस्ताव यदि हों, तो उपलब्ध कराने को कहा गया। हर ब्लॉक में एक एक लाइब्रेरी बनाए जाने, क्षेत्रों में हैंडपंप लगाए जाने, चिकित्सा केंद्रों में स्वास्थ्य उपकरण, पुलिया निर्माण, सुरक्षा दीवार आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों से अपडेट किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा ऐसे स्कूल जो निर्वाचन हेतु पोलिंग स्टेटेशन बनाए गए हैं और जिनमें कार्य किए जाने हैं, उनके एस्टीमेट उपलब्ध कराने हेतु एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने हेतु जनता अनावश्यक इधर उधर न भटके इसके लिए प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिन कार्यों का तृतीय पक्ष निरीक्षण किया जाना है उनका तत्काल निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा जिन कार्याें की तृतीय पक्ष निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध हो चुकी है, उन्हें द्वितीय किश्त की धनराशि जारी करने के निर्देश दिये गये। जल संस्थान को निर्देश दिए गए कि जहां पर हैंडपंप लगाए जा रहे हैं, वहां पर शोक पिट अवश्य बनायें।

बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, सीएमओ मनु जैन, खनन अधिकारी अमित गौरव, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, डीपीओ शोहेब हुसैन, डीपीआरओ एम.एम. खान, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, जल संस्थान टिहरी प्रशान्त भारद्वाज, लोक निर्माण विभाग नई टिहरी योगेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top