Headline
गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा ने परम पूज्य आध्यात्मिक गुरु निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरि जी महाराज और योग गुरु स्वामी रामदेव से की भेंट

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा शनिवार को रा.इ.का. पिपलीधार डागर का निरीक्षण किया

टिहरी।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा शनिवार को रा.इ.का. पिपलीधार डागर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा कॉलेज भवन, शौचालय, किचन, विभिन्न कक्षाओं, उपस्थिति पंजिका, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, मिड डे मील आदि का निरीक्षण करते हुए मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को परखा गया।

जिलाधिकारी ने कॉलेज के एक क्षतिग्रस्त भवन तथा शौचालय के ध्वस्तीकरण हेतु पटवारी को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बीईओ को क्षतिग्रस्त भवन पुर्ननिर्माण, शौचलय का इस्टीमेट बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। कॉलेज में 195 बच्चों में से 25 बच्चों के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी द्वारा शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा प्रतिदिन बच्चों के अनुपस्थित का कारण अभिभावकों से सुनिश्चित करते हुए डायरी मेंटेन करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बच्चों से रूबरू होते हुए उनकी पढ़ाई आदि को लेकर चर्चा की तथा बच्चों को मन लगाकर पढ़ने तथा अपना बेस्ट देने को कहा गया। बच्चों द्वारा लैब उपकरण की कमी एवं गणित एवं हिन्दी के अध्यापक की कमी से अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा गणित के अध्यापक की स्थाई नियुक्ति होने तक अस्थाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बीईओ और प्रधानाचार्य को निर्देश दिये कि कॉलेज में शौचालय, कक्षाओं में पर्याप्त फर्नीचर, शौचालय, खेलकूद उपकरण सभी सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो। इसके साथ ही मैन रोड़ से स्कूल तक की सड़क की साफ-सफाई हेतु प्रधान से सम्पर्क कर साफ करवाने के निर्देश दिए गए।

प्रभारी प्रधानाचार्य अजय कुमार धीमान द्वारा कॉलेज की उपलब्धियों तथा लॉ बोल्टेज की समस्या से अवगत कराते हुए कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं में स्मार्ट क्लास हेतु प्रोजेक्टर एवं कम्पयूटर की मांग की गई।

इस मौके पर एसडीएम सोनिया पंत, थानाध्यक्ष कीर्तिनगर कमल मोहन भण्डारी, एडीआईओ सूचना भजनी भण्डारी, पटवारी पूजा सजवाण राणा सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top