Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई

टिहरी।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं सुव्यवस्थित यातायात हेतु बिना हेलमेट सवारी, बिना सीट बैल्ट सवारी, एल्कोहल, टू-व्हीलर पर तीन सवारी आदि को लेकर जनपद के समस्त एसडीएम एवं एआरटीओ को संयुक्त कार्ययोजना बनाकर जांच करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने एनएच-58 पर मशीन बढ़ाकर सारा मलवा हटाने, चन्द्रभागा से ब्रहमपुरी तक 15 दिन के अन्दर क्रेश बैरियर लगाने, टू-व्हीलर मंे हेलमेट को शतप्रतिशत लागू करने हेतु विशेष फोक्स करने तथा सांय को भी जांच करने के निर्देश दिए गए।

मोटर मार्गों से संबंधित अधिकारियों को सड़क पर झाड़ी कटान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी शामिल करते हुए तेजी से कार्य करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन प्रकरणों मंे मजिस्ट्रीयल जांच बाकी है, उनमें तत्काल जांच करते हुए संबंधित को आर्थिक सहायता देना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने खाड़ी के पास पड़े मलवे से वाहन संचालन में हो रही दिक्कतों को दूर करने के लिए बीआरओ नागणी को गंभीरता से लेने के निर्देश दिये। इसके साथ ही जनपद क्षेत्रान्तर्गत स्थित मोटर मार्गों पर पैरापिट, क्रेश बेरियर, थर्मोप्लास्ट पेंट, पैच वर्क, ब्लैक स्पॉट स्थलों पर कार्य प्रगति, चारधाम पर किये गये कार्यों आदि की प्रगति की भी जानकारी ली गई।

एआरटीओ सत्येन्द्र राज द्वारा गत बैठक में दिये गये निर्देशों अनुपालन में की गई कार्यवाही, जनपद में स्थित ब्लैक स्पॉट के सुधारीकरण की स्थिति, दुर्घटना संभावित स्थलों पर किये गये कार्यों की अद्यतन स्थिति आदि के बारे मंे जानकारी दी गई।

बैठक में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसीएमओ एल.डी. सेमवाल, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग नई टिहरी योगेश कुमार, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार सहित लोनिवि, एनएच, बीआरओ, पीएमजीएसवाई के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top