Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रटे में जनसुनवाई का आयोजन किया गया

देहरादून।जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रटे में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 98 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद सम्बन्धी प्राप्त हुई, इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, नगर निगम, सिंचाई, रोजगार दिलाने, एमडीडीए, पुलिस आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें तथा शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में विभागीय स्तर पर भी समीक्षा की जाए।

जनसुनवाई में टीचर्स कालोनी के शिकायतकर्ता द्वारा सम्पत्ति दूरस्तीकरण प्रकरण पर नगर निगम द्वारा लम्बे समय से कार्यवाही न किये जाने, कैन्ट रोड पर ठेली, रेहड़ी वालों द्वारा सड़क अतिक्रमित किये जाने की शिकायत पर नगर निगम के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम दाबड़ा भोगपुर में महादेव खाले की निकासी हेतु निर्माण के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौका मुआवना करते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार तहसील सदर अन्तर्गत भूमि सीमांकन न होने की शिकायत पर तहसीलदार सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलों से प्राप्त भूमि सम्बन्धी शिकायत पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को मौका मुआवना करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम गौरव कुमार, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिहं, अधि0अभि0 सिंचाई राजेश लांबा, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित एमडीडीए, विद्युत अदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top