Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम उदयराज ने प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम उदयराज ने प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

रुद्रपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम उदयराज सिंह ने बताया कि चार जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा की 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। 50 टेबल में ईटीपीबीएस की स्केनिंग होगी। 34 टेबल पर पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। प्रत्याशियों के अभिकर्ता मतगणना शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले यानि 6:30 बजे मतगणना स्थल पहुंचेंगे।

शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम उदयराज ने प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें कहा कि बागवाड़ा मंडी में बने मतगणना स्थल पर निर्वाचन आयोग के मानकों के तहत मतगणना संबंधी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहां पार्किंग, पेयजल की समुचित व्यवस्था होगी। चिकित्सा स्टॉल भी लगेगा। डीएम ने कहा कि सभी प्रत्याशी अपने-अपने अभिकर्ताओं को टेबलवार तैनात करेंगे, इसके लिए आयोग की ओर से जारी निर्धारित फार्म प्रारूप भी भरेंगे। बताया कि सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गणना भी होगी। उसके आधे घंटे के बाद ईवीएम मशीन की गिनती शुरु की जाएगी। मतगणना केंद्र में तैनात एजेंट, सुरक्षा बल व कार्मिक ही प्रवेश करेंगे। सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना होगी और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

वहां सीडीओ मनीष कुमार, एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी, पीडी अजय सिंह, यूकेडी प्रत्याशी शिव सिंह व प्रतिनिधि रामसिंह रावत, विनीता बिष्ट, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह, पीपीआईडी के प्रत्याशी अमर सिंह सैनी, कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिनिधि सुनील आर्य, सौरभ चिलाना, बसपा के चंद्रशेखर राव, विनोद कुमार गौतम, आप के धर्मेंद्र सिंह, सपा के योगेन्द्र यादव, बीकेएलजेपी के प्रतिनिधि जितेंद्र रौतेला, दीपक जोशी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top