Headline
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

जिला बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई

टिहरी।जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में विगत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही आख्या, वात्सल्य योजना के अन्तर्गत लाभान्वित बच्चों को अटल आयुष्मान योजना कार्ड एवं अन्त्योदय राशन कार्ड से जोड़ने तथा जिला बाल कल्याण समिति में पंजीकृत बच्चों की देखभाल आदि पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वात्सल्य योजना के अन्तर्गत पंजीकृत बच्चों को अटल आयुष्मान योजना एवं अन्त्योदय राशन कार्ड से जोड़ना सुनिश्चित करंे। बाल विकास अधिकारी को चाइल्ड लाइन 1098 में फोन कॉल रिकॉर्डर लगाने की कार्यवाही करते हुए 15 दिन के भीतर कॉल रिकॉर्डर लगाने के निर्देश दिये गये। साथ ही समस्त विभागों से एक सप्ताह के अर्न्तगत महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न आन्तरिक शिकायत समिति गठन संबंधी रिपोर्ट प्राप्त करने के निर्देश दिये गये।

बाल कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद का एक बच्चा बाल संरक्षण इकाई रोशनाबाद में है, जिसके पिता जी नही हैं मां दो बच्चों सहित मायके रहती है और इस बच्चे को लेने से इंकार कर रही है। इस संबंध में बच्चे के अधिकारों से संबंधित एक्ट का अध्ययन करने के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से विधिक राय लेकर बच्चे को उसका अधिकार दिलाने को कहा गया। बाल कल्याण समिति में चिन्ह्ति बच्चों की देख-रेख एवं संरक्षण को लेकर सजग रहने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया।

इससे पूर्व जिला बाल विकास अधिकारी शौहेब हुसैन द्वारा गत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही आख्या से अवगत कराते हुए कहा कि चाइल्ड लाइन 1098 का एकाउंट खोल दिया गया है तथा फेसबुक पर भी अपलोड की कार्यवाही निरन्तर जारी है। बताया कि जनपद में वात्सल्य योजना के अन्तर्गत 874 बच्चे पंजीकृत हैं, जिन्हें अटल आयुष्मान एवं अन्त्योदय राशन से जोड़ा जाना है। उनके द्वारा कार्यालय वाहन, विवेकाधीन कोष से लाभान्वित बच्चों एवं समस्त विभागों में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न आन्तरिक शिकायत समिति गठन के संबंध में अवगत कराया गया।

बैठक में सीएमओ डॉ. मनु जैन, डीएसओ अरूण वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति रमेश चन्द्र रतूड़ी, बाल संरक्षण इकाई अधिकारी विनीता उनियाल सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top