Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

जिला सहकारी बैंक देहरादून चतुर्थ श्रेणी भर्ती प्रक्रिया की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करने पर उठ रहे सवाल, बैंक कर्मचारियों में रोष

[ad_1]

देहरादून। जिला सहकारी बैंक देहरादून की चतुर्थ श्रेणी भर्ती प्रक्रिया की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करने पर शासन व विभागीय अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं। बैंक कर्मचारी ही दबी आवाज में जांच रिपोर्ट को दबाने की बात कह रहे हैं। अभी तक नैनीताल व पिथौरागढ़ जिले की जांच रिपोर्ट भी नहीं सौंपी गई है। जिला सहकारी बैंक देहरादून, नैनीताल व पिथौरागढ़ में चतुर्थ श्रेणी भर्ती प्रक्रिया में मनमानी व धांधली की शिकायतों के बाद शासन ने तीनों जिलों की भर्ती प्रक्रिया पर जांच बैठा दी थी। जांच अधिकारी उप निबंधक नीरज बेलवाल की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया था।

जांच टीम की प्रथम दृष्टया में भर्ती प्रक्रिया में अधिकारियों और नेताओं की ओर से मिलीभगत कर अपने रिश्तेदारों व परिचितों को भर्ती कराने की बात सामने आई थी। जांच के दौरान रिपोर्ट 15 दिन में शासन को सौंपने के निर्देश दिए थे। लेकिन जांच टीम ने लगभग तीन महीने में देहरादून जिले की जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी। जांच सौंपने के 15 दिन बाद भी शासन की ओर से जांच रिपोर्ट को ना ही सार्वजनिक किया गया है और ना ही जांच रिपोर्ट के आधार पर किसी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इससे बैंक कर्मचारियों में भी रोष है।

कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे कर्मचारी
जिला सहकारी बैंक के कर्मचारी जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने को लेकर हाईकोर्ट का रुख करने का मन बना रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पहले जांच रिपोर्ट तैयार करने में तीन महीने का समय लगना और अब शासन स्तर से जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करने और ना ही दोषी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इससे यह प्रतीत होता है कि जांच को दबाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारी कोर्ट का रुख करने की तैयारी कर रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top