Headline
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज

जो मजा 11 से खेलने में आता है बल…वो 8 में कहाँ, धामी जी सुनिए जोशी जी क्या कहिन…..

देहरादून।उत्तराखंड में एक बार फिर धामी सरकार की टीम 11 को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के एक बयान ने मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को हवा दे दी है। गणेश जोशी ने मीडिया में दिए एक बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री धामी की टीम बड़ी होगी तो और अच्छा खेलेगी। अभी तक उनकी टीम कम खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। मंत्री गणेश जोशी का ये बयान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद आया है। चर्चा है कि नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं की एक अहम बैठक है। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शामिल होने की भी चर्चाएं हैं इस बीच मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को मीडिया में बयान दिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अभी तक कम खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं। सरकार में अभी केवल आठ मंत्री हैं। तीन पद अभी भी सरकार में खाली चल रहे हैं। जल्द ही यह तीन पद भर देने चाहिए, ताकि टीम इलेवन पूरी हो सके।

हरिद्वार जिले का सरकार और संगठन में किसी तरह का को प्रतिनिधित्व नहीं

धामी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने जब शपथ ली तो पूर्व कैबिनेट मंत्रियों मदन कौशिक, विशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, अरविंद पांडेय को जगह नहीं मिल पाई। इनमें से कुछ सीनियर विधायकों की नाराजगी भी खबरें सामने आई, हालांकि बाद में मामला ठंडा हो गया। अब प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से हटने के बाद मदन कौशिक को भी कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। आगामी पंचायत चुनाव और लोकसभा चुनाव को देखते हुए हरिद्वार जिले को खाली रखना भाजपा के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा। इस समय हरिद्वार जिले का सरकार और संगठन में किसी तरह का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। जिसे पूरा करना भी सीएम धामी के लिए सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

3 मंत्रियों के लिए अभी धामी सरकार में सीट

प्रदेश में धामी सरकार में 8 कैबिनेट मंत्री हैं, इस तरह से 3 मंत्रियों के लिए अभी धामी सरकार में सीट खाली है। जिसे भरने के लिए पहले ही दिन से सीनियर नेता और ऐसे जिलों के विधायक जोर आजमाइश में जुटे हैं, जिन्हें कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के चमोली जिले से आने के बाद एक जिले को संगठन में प्रतिनिधित्व मिल चुका है। अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, बागेश्वर, उधम सिंह नगर जिलों का प्रतिनिधित्व है। जबकि हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिलों को अब भी कैबिनेट में प्रतिनिधित्व का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top