Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

ट्विटर का एक्शन, भारत में 45 हजार से अधिक खातों को किया बैन

[ad_1]

नई दिल्ली।  कंटेंट ब्लॉकिंग आदेशों को लेकर भारत सरकार के साथ कानूनी लड़ाई के बीच ट्विटर ने जुलाई के महीने में दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर भारतीय यूजर्स के 45,191 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इसने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में नए आईटी नियम, 2021 के अनुसार कहा कि ट्विटर ने भारत में बाल यौन शोषण, गैर-सहमति से नग्नता और इसी तरह के कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए 42,825 खातों को सस्पेंड कर दिया, जबकि आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए अन्य 2,366 खातों को ब्लॉक कर दिया।

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म को 26 जून से 25 जुलाई के बीच अपने स्थानीय शिकायत तंत्र के माध्यम से देश में 874 शिकायतें मिलीं और 70 शिकायतों पर कार्रवाई की। जून में, ट्विटर ने भारतीय यूजर्स के 43,140 से अधिक खातों को बैन कर दिया था।

ट्विटर ने रिपोर्ट में कहा, हालांकि हम अपने मंच पर खुद को व्यक्त करने के लिए हर किसी का स्वागत करते हैं, हम ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं कर सकते जो दूसरों की आवाज को दबाने के लिए डर का इस्तेमाल करता है, धमकाता है या उत्पीडऩ करता है। नए आईटी नियम 2021 के तहत 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले बड़े डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है।

ट्विटर को अपने शिकायत अधिकारी-भारत चैनल में ऐसी शिकायतें प्राप्त होती हैं जो खाते के सत्यापन, खाते तक पहुंच, या किसी खाते या ट्विटर की प्रवर्तन कार्रवाइयों के संबंध में सहायता या जानकारी मांगने से संबंधित हैं। इसके अलावा, ट्विटर ने 124 शिकायतों को संसाधित किया, जो खाता निलंबन की अपील कर रही थीं। कंपनी ने कहा, इन सभी का समाधान किया गया और उचित प्रतिक्रियाएं भेजी गईं। हमने स्थिति की बारीकियों की समीक्षा करने के बाद इनमें से किसी भी खाते के निलंबन को वापस नहीं लिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top