Headline
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी

ट्विटर खरीदने के बाद मस्क का बड़ा एक्शन, सीईओ पराग अग्रवाल को किया टर्मिनेट

नई दिल्ली। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर पर नियंत्रण कर लिया है। इसके बाद उन्होंने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल सहित कई शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क के मालिक बनने के बाद ही ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और सीएफओ नेड सेगल को कंपनी से टर्मिनेट कर दिया गया है। इतना ही नहीं कंपनी हेडचर्टर से भी उन्हें बाहर निकलवा दिया गया।

ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल, कानूनी, नीति और ट्रस्ट के प्रमुख विजया गड्डे, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल सहित अन्य कुछ शीर्ष अधिकारी को उन्होंने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि जब नेड सहगल और पराग अग्रवाल को ट्विटर से बाहर निकालने का निर्णय किया गया, उस समय दोनों सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय में मौजूद थे। आपको बता दें कि एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक अकाउंट की संख्या को लेकर पराग अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारियों और ट्विटर के निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगाया था।

इससे पहले मशहूर उद्योगपति एलन मस्क ने सोशल मीडिया मंच ट्विटर मुख्यालय में टहलते हुए अपना एक वीडियो साझा किया था। उन्होंने ट्वीटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के समझौते को पूरा करने के लिए शुक्रवार की समयसीमा से दो दिन पहले बुधवार को यह वीडियो साझा किया। मस्क ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल में भी बदलाव किया है और अपने निजी विवरण में ‘ट्वीट प्रमुख’ लिखा है। उन्होंने अपनी प्रोफ़ाइल पर अपने स्थान को भी बदलकर ट्विटर मुख्यालय कर दिया है।

मस्क को वीडियो में मुख्यालय के परिसर में एक ‘सिंक’ ले जाते हुए देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि एक अदालत ने मस्क को ट्वीटर के अधिग्रहण के समझौते को पूरा करने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया है। इससे पहले मस्क ने इस समझौते से पीछे हटने की कोशिश की थी। हालांकि, मस्क और ट्विटर ने समझौते के पूरा होने को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है। मस्क के मुख्यालय में पहुंचने के बावजूद यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top