Headline
सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा
50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त

डाक कांवड़ के लिए 11 जुलाई से खोले जाएंगे हाईवे, SSP ने पैदल मार्च कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

हरिद्वार।रविवार को भारी बारिश के बीच चल रही कांवड़ की व्यवस्थाओं के लिए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह सड़क पर उतरे।उन्होंने अपनी टीम के साथ जटवाड़ा पुल से टोल प्लाजा बहादराबाद तक पैदल मार्च किया। इस दौरान एसएसपी अजय सिंह और उनके साथ चल रही पुलिस फोर्स द्वारा हाईवे पर खड़े वाहनों को हटाते हुए कांवड़ियों को विश्राम के लिए सर्विस लेन का प्रयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

कांवड़ मेला 2023 अपने चरम पर है। जिसमें भारी वर्षा के बावजूद लाखों की तादाद में कांवड़िए जलभर कर अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो रहे हैं।पैदल कांवड़ के साथ- साथ डाक कांवड़ और डीजे कांवड़ के वाहन भी हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गए हैं।जिनमें से कई सौ गाड़ियां पार्किंग स्थलों में खड़ी ना होकर हाइवे पर ही पार्क कर दी गई हैं।जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।ऐसे में एसएसपी ने पैदल मार्च निकालकर हाइवे पर पार्क किए डाक कांवड़ के वाहनों को हटवाया है।

डाक कांवड़ के लिए 11 जुलाई से हाइवे के दोनों साइड खोल दिए जाएंगे, इसलिए सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने के लिए हरिद्वार एसएसपी द्वारा 10 किलोमीटर का मार्च निकालकर हाइवे पर खड़े वाहनों को पार्किंग स्थल पर पार्क करने को कहा गया है और साथ ही ड्यूटी पर लगे अधिकारियों को भी हिदायत दी गई है कि हाइवे पर कोई भी वाहन ना खड़ा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top