Headline
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

डीएम ने इस रूट पर की यात्रा नहीं करने की अपील,दर्जनों गांव की बिजली गुल

पौड़ी।।पौड़ी जिले में बारिश और बर्फबारी से एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत चार मोटर मार्ग बंद हो गए हैं।बारिश और बर्फबारी से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। जिले के करीब एक दर्जन गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है।लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं।जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि त्रिपालीसैंण, बीरोंखाल आदि से मुख्य बाजार को जोड़ने वाले मार्गों का संपर्क टूट गया है।इन मोटर मार्गों को खुलवाने के लिए जेसीबी मशीनों को तैनात किया गया है। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण मार्ग खुलवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उन्होंने लोगों से भारी बर्फबारी के चलते यात्रा न करने की अपील की है।

पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो गया है. पौड़ी जिले में भी बारिश और बर्फबारी से कई सड़कें बंद हो गई हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, मोटर मार्गों को खुलवाने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने लोनिवि को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि पौड़ी जिले में गुरुवार तड़के से हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते लोग घरों में कैद हो गए हैं. जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 121 और त्रिपालीसैंण, बीरोंखाल, सराइखेत, चाकीसैंण आदि मोटर मार्ग बंद पड़े हुए हैं. बर्फबारी के चलते इन मार्गों पर वाहनों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बर्फ पर फिसलन की वजह से हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। पौड़ी जिले में बारिश और बर्फबारी ने जनजीवन को पटरी से उतार दिया है। आलम यह है कि जिले के कई दूरस्थ गांवों में लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. दिन में आवाजाही ठप है तो रात में बत्ती गुल है. जिले के पैडुल, कमेडा, घोड़ीखाल और दूरस्थ क्षेत्र के थलीसैंण, मझगांव, पैठाणी, स्युन्सी, टीला, डाबरी, बड़ेथ और बैजरो आदि जगहों पर विद्युत आपूर्ति ठप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top